पटना ग्रामीण: JDU विधायक गोपाल मंडल ने समर्थकों संग CM आवास के बाहर दिया धरना, टिकट काटने की साजिश का लगाया आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीट शेयरिंग के बाद भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कई ऐसी सीट है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के लिए चाहते थे लेकिन वह सीट चिराग पासवान की पार्टी के खाते में चली गई। वहीं मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास के बाहर धरना देने के लिए पहुंच गए।