जहानाबाद: जिले में 4 से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा, विशेष अभियान चलाया जाएगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला जज ब्रजेश कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जहानाबाद एवं अरवल जिले के पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।