महोली: महोली के काटरगंज गांव में दबंगों ने 20 साल से नवीन परती भूमि पर किया कब्जा, तहसीलदार का आदेश बेअसर, वीडियो वायरल
नवीन परती भूमि पर दबंगों ने 20 सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता व ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने तत्काल भूमि को खाली कराने का आदेश दिया था। साथ ही जुर्माना भरने की भी बात कही थी। एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले का वीडियो वायरल किया है। साथ ही अधिकारियों से गुहार लगाई है।