श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदला, धूलभरी आंधी से लोग परेशान
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 6, 2026
श्रीगंगानगर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। घमंडियां, जैतसर, लालगढ़ जाटान, सादुलशहर और जिला मुख्यालय प्रभावित रहे। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर बाद हल्की बारिश और आंधी का माहौल बना रहेगा।