राघोगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रसव केंद्र का एसडीएम अमित सोनी ने औचक निरीक्षण किया। 22 जनवरी को दी जानकारी में बीते रोज एसडीएम ने केंद्रों पर दवाइयां लैब जांच सुविधा दवा वितरण केंद्र ओपीडी जनरल वार्ड स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। पलंगों पर चादर की कमी और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। प्रतिदिन चादर बदलने सफाई और बेहतर स्वास्थ सेवाओं के निर्देश दिए।