देहरादून: विधानसभा तिराहा, देहरादून के पास चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
देहरादून के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा तिराहा,देहरादून के पास चलती कार में अचानक लग गई। इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे 6 लोगों को तुरंत बाहर निकालकर उनकी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि बिजनोर से देहरादून घूमने के लिए यह सभी कार सवार आए थे।