देहरादून: कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में की प्रेस वार्ता
निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत देश के सात राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है इसके तहत बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा। कार्यक्रम के मुताबिक 10 जुलाई को मतदान होगा। जबकि 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।