गुना जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 दिसंबर को जिला अस्पताल सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन दिया। आरोप लगाया सार्थक ऐप पर अटेंडेंस के नाम पर 2 महक वेतन रुका है जबकि नियमित कर्मचारियों को बिना सार्थक एप के वेतन मिल रहा है। भेदभाव किया जा रहा है। सीएमएचओ ने 7 दिन में वेतन का भरोसा दिया। संविदा कर्मियों ने 7 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।