मेड़ता: मेड़ता रोड पुलिस ने विद्युत चोरी केबल प्रकरण में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जगह चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Merta, Nagaur | Jul 14, 2025 विद्युत चोरी केबल प्रकरण में मेड़ता पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। थानाधिकारी ऊर्जा राम ने जानकारी देते हो बताया कि प्रकरण में आरोपी महेंद्र एवं राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है एवं माल बरामद करने का कोशिश कर रही है।