रामपुर: काशीराम कॉलोनी में छत से गिरकर नगर पालिका सफाई कर्मचारी की हुई मौत, पैसे के विवाद में धक्का देकर छत से फेंकने का आरोप
Rampur, Rampur | May 18, 2026 सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी राजेंद्र सफाई कर्मचारी है। बताया गया कि रविवार को रात 8:30 कुछ उधार के पैसे मांगने आए थे। सभी लोग राजेंद्र के साथ छत पर चले गए। आपस में कुछ विवाद हुआ और राजेंद्र छत से नीचे गिर गए। परिजनों ने धक्का देकर छत से फेंकने का आरोप लगाया है।