धर्मशाला: सरकार के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, पेमेंट नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, धर्मशाला में बनाई रणनीति
बुधवार को मिली जानकारी अनुसार धर्मशाला में जिला कांगड़ा के ठेकेदारों ने लंबित भुगतानों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सर्किट हाउस में हुई बैठक में ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे काम बंद कर आंदोलन करेंगे। उपायुक्त के माध्यम से सरकार को मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें लंबित बिल जारी करने की मांग की गई।