सलूम्बर: बोर्ड पर 'निर्माण पूरा', हकीकत में अधूरी सड़क, 72 लाख के कार्य पर उठे सवाल, सलूंबर/उदयपुर में प्रशासन पर सवाल
मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत डल्लारा से कावाडिया बाय सिंगपुर तक करीब 3 किमी सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 72 लाख 16 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण 8 माह पहले पूरा दिखाते हुए बोर्ड भी लगा दिया गया, लेकिन जमीनी हकीकत में सड़क कई जगह से उखड़ी और अधूरी नजर आ रही है।