सिंघवारा: सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव में मामूली विवाद में युवक की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भराठी पंचायत के मनिहास गांव में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।