टिब्बी: तलवाड़ा झील मंडी में गेहूं खरीद ठप, किसानों और व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
तलवाड़ा झील अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद न होने से आक्रोशित किसानों और व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इससे पूर्व चक्काजाम के बाद एसडीएम व मंडी सचिव ने तीन लाख कट्टों की खरीद क्षमता हेतु सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया था।