समस्तीपुर: कोल्ड स्टोरेज चौक पर हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, लूटकर फरार
समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज चौक के पास गुरुवार देर रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने चौधरी किराना स्टोर के संचालक नरेश चौधरी से मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दुकानदार के हाथ में गोली लग गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो अपराधी मौके से फरार हो गए।