तुलसीपुर: मॉडर्न पब्लिक स्कूल नई बाजार तुलसीपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
11 मई रविवार दोपहर 2:00 बजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल नई बाजार तुलसीपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वित्त विहीन प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जीपीएस मिश्रा एवं प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं पत्रकार मौजूद रहे।