तुलसीपुर: शेखुआ परमेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में तुलसीपुर विधायक हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की
10 मई शाम 8:00 बजे शेखुआ परमेश्वरी मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने सम्मिलित होकर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन एवं आरती कर कहां की श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से समाज में अच्छे कार्य करने सत्य की मार्ग पर हमेशा चलने एवं दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।