तुलसीपुर: गैसड़ी तुलसीपुर मार्ग पर एम्बुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर में दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल
10 मई शनिवार सुबह लगभग 4 बजे गैसड़ी तुलसीपुर रोड पर ग्राम मटेहना बसंतपुर के पास रोडवेज बस व एम्बुलेंस की टक्कर में दो एम्बुलेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज हेतु बहराइच रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि टक्कर में एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।एम्बुलेंस आकस्मिक सेवा में तुलसीपुर जा रही थी।