बालोद: मां आंगनबाड़ी सहायिका, प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई कर सब इंस्पेक्टर बनीं सीमा बोदेलकर, दीक्षांत समारोह में ली शपथ
Balod, Balod | Apr 2, 2026 राजधानी रायपुर स्थित राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सीमा बोदेलकर ने सब इंस्पेक्टर के रूप में शपथ ली। देशभक्ति, अनुशासन और सेवा परमधर्म के संकल्प के साथ अब वे समाज की सुरक्षा का दायित्व निभाएंगी।