शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित बलवा निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे गांव बलवा निवासी अनुज पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है। थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी गैर जमानती वारंट के आधार पर की गई है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।