संभल के लिए संतों ने की ट्रेन की मांग। बाल योगी दीनानाथ ने पीएम और रेल मंत्री को लिखे पत्र। संभल में कई दशकों से लंबित रेल सुविधा की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर आज बाल योगी दीनानाथ ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेज कर संभल गजरौला रेल लाइन सहित अन्य रेल सुविधा शुरू करने की अपील की।