शिवपुरी नगर: व्यवस्था से हारे भगवान लाल: पत्नी अस्पताल में, घर में दाने नहीं, सालभर बाद भी PHE विभाग ने नहीं दी पेंशन
बाणगंगा शनि महाराज मंदिर के पास रहने वाले भगवान लाल राठौर करीब एक साल पहले 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि उन्होंने विभाग में 40 साल से अधिक समय तक ईमानदारी से सेवा की। लेकिन रिटायरमेंट के एक साल बीत जाने के बाद भी उनकी पेंशन शुरू नहीं हो पाई है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान अपनी गुहार लगाने आए भगवानलाल