सासनी: अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला, पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई
Sasni, Hathras | Mar 31, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालियों द्वारा घर से बाहर निकाले जाने के बाद पीड़िता द्वारा महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित महिला का महिला कोतवाली पुलिस ने अस्पताल मे मेडिकल परीक्षण कराया है। महिला कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।