जालौर: जालोर में सावन के दूसरे सोमवार को महादेव मंदिरों में मची धूम
Jalor, Jalor | Jul 29, 2024 सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। युवाओं की टोलियां कांवड़ लेकर व हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शिवालयों में पहुंच रही हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान जालोर के सिरे मंदिर, भैरूनाथ अखाड़ा, सरूपरा महादेव मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर, रेवत स्थित अमरनाथ मंदिर सहित कई शिवालयों में मची धूम।