मवाना: हस्तिनापुर के मोरना गांव में रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद ट्रैक्टर से शराब ठेके में तोड़फोड़ का प्रयास
Mawana, Meerut | Apr 19, 2026 रविवार को दोपहर 11:00 बजे हस्तिनापुर के मोरना गांव में शराब के ठेके पर रूपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक द्वारा ट्रैक्टर से शराब ठेके में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया जिसकी वीडियो कैद हो गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहरीर लेने के बाद जांच शुरू कर दी है इस मामले में ठेका मालिक निर्मित यादव द्वारा तहरीर दी गई है।