इटावा: इकदिल में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में सैफई PGI किया गया रैफर
Etawah, Etawah | Jul 13, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के इकदिल के रहने वाले 22 वर्षीय सुदामा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उनकी भाभी रेशमा ने उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने सोमवार को उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर दोपहर 2 बजे सैफई PGI के लिए रैफर कर दिया।