कानपुर: साकेत नगर के दिव्यांग के उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने की प्रेसवार्ता, पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने प्रेस वार्ता कर पुलिस आयुक्त का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रेस वार्ता करते हुए यह कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग के फ्लैट पर कब्जा कर लिया है।पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है ।अगर न्याय नहीं मिला तो 15 मई से पुलिस आयुक्त का घेराव किया जाएगा।