धौलपुर: चंबल नदी के जल से धौलपुर की तस्वीर बदलेगी, 4.50 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
चंबल नदी के जल का समुचित उपयोग कर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सिंचाई एवं पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। परियोजना के पूर्ण होने पर धौलपुर जिले के किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा तथा क्षेत्र की जल समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।