बड़वानी: बुजुर्ग महिला ने मकान पर मालिकाना हक के लिए बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में दिया आवेदन
बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में अपने राजपुर नगर में स्थित अपने रहवासी मकान में मालिकाना हक दिलवाने की मांग करते हुए आवेदन दिया गया है। बुजुर्ग महिला रेहमत बी ने बताया कि उनका मकान पुश्तैनी है जिनसे उन्हें बेदखल किया जा रहा है। कलेक्टर को दिए गए आवेदन के माध्यम से अपना हक दिलवाने की मांग अब कलेक्टर व अधिकारियों से कि गई है।