गुना नगर: बोहरा कॉम्प्लेक्स के निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस की जांच जारी
गुना कोतवाली थाना के बोहरा परिसर के पास रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने 22 जून सुबह अपनी ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक का नाम सुमित बरार बताया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।