इसुआपुर: सढ़वारा बाजार में चार दुकानों में चोरी
Ishupur, Saran | Oct 1, 2024 इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वारा बाजार स्थित चार दुकानों से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के सामान चुरा लिए है। चारों दुकानदारों ने बताया मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो चोरी की घटना का पता चला। वहीं चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।