इसुआपुर: सढ़वारा शिव मंदिर परिसर शीघ्र बनेगा पर्यटन स्थल, तरैया विधायक, मढ़ौरा एसडीओ और डीएसपी मशरक ने किया निरीक्षण
Ishupur, Saran | Sep 23, 2024 इसुआपुर प्रखंड के सढ़वारा बाजार स्थित शिव मंदिर का प्रांगण शीघ्र पर्यटन स्थल बनेगा। 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पर्यटन स्थल प्रखंड का एक अति सुंदर रमणीक स्थल होगा। उक्त बातें बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया के बीजेपी विधायक जनक सिंह ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहीं।