उचकागांव: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाया अद्भुत करतब, लाठी-डंडे के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
ऊंचकागांव प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक उत्साह, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है. तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न मुहर्रम कमिटियों की ओर से भव्य जुलूस निकाले गए. इस दौरान अखाड़ों में युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिय