जलालाबाद: नगर पालिका जलालाबाद में वसूली कैंप का ईओ ने किया निरीक्षण, अधिक से अधिक टैक्स जमा करने का किया आग्रह
जलालाबाद / नगर पालिका परिषद द्वारा कर वसूली हेतु नगर के सभी 25 वार्डों में भवनकर/जलकर एवं जलमूल्य के टैक्स वसूली हेतु प्रत्येक वार्ड में दिनांक 7 फरवरी से 27 फरवरी टैक्स वसूली के कैंपों का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें शुक्रवार को दिन के 1 बजे अधिशाषी अधिकारी जलालाबाद एच.एन.उपाध्याय ने पालिका की तरफ से लगाए गए सभी कैंपों का निरीक्षण किया