गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के वार्ड 5 में पार्षद और अधिकारियों की लापरवाही से किसानो का 8 एकड़ धान नाले के गंदे पानी में फ़िगने से हुआ ख़राब
नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने का ढिंढोरा पीटने वाले नगर पंचायत गुण्डरदेही सफ़ाई व्यवस्था की पोल पहली बारिश नहीं खोल कर रख दिया जबकि अभी मैन बारिश के मौसम का आना बाक़ी है इस से आप यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मैंन बारिश के मौसम में क्या होगा, नगर के वार्ड 5 का नाली में साफ़ सफ़ाई नहीं होने से पूरा बारिश का पानी ओवरफ़्लो होकर एक ब्यारा में घुस गया जहाँ किसानो का करीबन 8 एकड़ धान रखा था, जो पूरा नाले के गंदे पानी में फ़िंग कर ख़राब हो गया। बता दे की यह वार्ड 5 नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय सोनकर का है,