बांसवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी प्रवासी योजना के संभाग प्रभारी ने बांसवाड़ा में संगठन के कार्यों की ली जानकारी
भारतीय जनता पार्टी प्रवासी योजना के संभाग प्रभारी विकास शर्मा बांसवाड़ा पहुंचे। गुरुवार दोपहर 2बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी शर्मा ने संगठन के कार्यों को लेकर भाजपा कार्यालय मे समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विस्तारक लालूराम डांगी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रभारी शर्मा ने त्रिपुरा सुंदरी माताजी मंदिर पर दर्शन किए।