फतेहपुर: 12वीं वाहिनी PAC ग्राउंड में अपर पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार गुप्ता ने रिक्रूट आरक्षियों से परेड करवा कर ली सलामी
फतेहपुर जिले के पीएसी ग्राउंड में रविवार को भर्ती आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड कर अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गुप्ता, लखनऊ को सलामी दी। जवानों के अनुशासन, आत्मविश्वास और कदमताल ने सभी का मन मोह लिया।