सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने जिले के एक शिक्षक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा मिडिल स्कूल में काम करने वाले शिक्षक हेमंत कुमार बेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर हिंदू धर्मग्रंथों, ऋषि मुनियों और देवी देवताओं को लेकर ऐसी बातें लिखीं, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों की भावनाएं आहत हो गईं.
यह है पूरा मामला
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना इलाके का है. पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी. इसमें धर्म से जुड़े विषयों पर विवादित दावे किए गए थे. पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने 17 अक्टूबर को कुनकुरी थाने पहुंचकर इस मामले में लिखित शिकायत दी. उनकी उम्र 54 वर्ष बताई गई है और वे चराईडांड़ के रहने वाले हैं.
शिकायत में कहा गया कि हेमंत बेदी नाम के फेसबुक अकाउंट से आप�