डुमरांव: एनएच-120 पर डुमरांव के कलावती लॉज के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग, आपूर्ति ठप
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2026 डुमरांव के कलावती लॉज के समीप स्थित एनएच-120 मुख्य हाइवे पर शनिवार सुबह 6 बजे अचानक एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद एहतियातन विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई।