द बुद्धाज भूमि एवं जिला कुशवाहा संघ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्थानीय लवकुश स्कूल हनुमान नगर वार्ड 18 में प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाया गया । भंते नरेंद्र बोधि एवं भंते राजदीप द्वारा सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप, धूप, सुंगध से पूजा कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया आगाज