नौबतपुर: नौबतपुर में 2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, SDPO सुशील कुमार ने दी जानकारी
नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 5 बजे SDPO सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।