दतिया नगर: खाद-बीज दुकानों पर छापामार कार्यवाही
अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त नजर
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेवढ़ा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों पर सघन छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान एसएडीओ एवं संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्टॉक, अभिलेखों एवं विक्रय व्यवस्था की जांच की गई।