डूंगला: बड़ीसादड़ी में समर कैंप के तहत मेहंदी प्रतियोगिता में निर्मला माली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
बड़ीसादड़ी। बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप के तहत बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजस्थान स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ बड़ीसादड़ी के तत्वावधान और सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा के निर्देशन में चल रहे कैंप में छात्राओं व महिला ने भाग लिया।