हरदा: जिला अस्पताल में प्याऊ तो बना, पर पानी गायब, भीषण गर्मी में उल्टे मटके देख मरीज परेशान
Harda, Harda | Mar 31, 2026 आज 31 मार्च दोपहर 12 :30 बजे इलाज कराने आए मोहम्मद आसिफ ने बताया कि अस्पताल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन से निवेदन किया है कि यहां पर जल्द से जल्द पानी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।