पेण्ड्रा: जीपीएम जिले में तेज आंधी-तूफान से जगह-जगह पेड़ टूटे, बिजली गुल होने से छाया रहा अंधेरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज आंधी और तूफान आया इसके कारण पूरे जिले की बिजली गुल हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। तूफान की तेज रफ्तार से कई घरों और दुकानों के टीन शेड उड़ गए। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई। शनिवार जानकारी के अनुसारइस आंधी का सबसे अधिक असर सड़कों पर देखा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कई बड़े पेड़ उखड़ गए।