जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में पड़ोस मे रहनेवाली मां बेटियों के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। मोहल्ला बालापट्टी मे घायल पीड़ितों के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।