पूरनपुर: ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर। ओबीसी महासभा ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को 22 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने, क्रीमीलेयर की शर्तों में बदलाव रोकने तथा आरक्षण से संबंधित नीतियों में संशोधन की मांग की गई है। संगठन ने मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने, ओबीसी बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग की।