बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओंडेर गांव से एक 28 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार ओंडेर निवासी 30 वर्षीय युवक ने सोमवार को शाम लगभग 5:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई है उसके बाद वह घर नहीं लौटी।