हज़ारीबाग: स्टिंग की ‘शेरनी’ महिमा सिंह का सम्मान! बोलीं– मिशन इतना सीक्रेट था कि परिवार को भी नहीं थी भनक
पटना के चर्चित सेक्स रैकेट का स्टिंग ऑपरेशन कर चर्चा में आईं पत्रकार महिमा सिंह को हजारीबाग में सम्मानित किया गया। समारोह में महिमा ने बताया कि मिशन की गोपनीयता और सुरक्षा के कारण उन्होंने अपने परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। उनके पिता ने बेटी के साहस पर गर्व जताया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी निर्भीक पत्रकारिता ने समाज में जागरूकता लाने और गंभीर अपराध का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई।