पटना ग्रामीण: अटल पथ पर पुलिस स्टीकर लगी तेज रफ्तार कार ने महिला को घसीटा, क्रेन से निकाला गया बाहर
इंद्रपुरी स्थित अटल पथ की सर्विस लेन में बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने 26 वर्षीय प्रीति कुमारी को धक्का मार दिया। हादसे के बाद महिला कार में फंस गई और चालक उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार रुकवाकर महिला को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। प्रीति झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है और उदय चौक के पास किराये के मकान में पति व बेटी के साथ रहत